Home » अखंड भारत का कांग्रेसियों ने लिया संकल्प

अखंड भारत का कांग्रेसियों ने लिया संकल्प

by pawan sharma

आगरा| देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरु की जयंती के उपलक्ष में शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह में वर्ष कांग्रेस के साथ साथ कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया और फिर उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया इस विचार गोष्ठी में शहर व जिला अध्यक्ष के साथ साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों ने अपने अपने विचार रखे।

कांग्रेसियों का कहना था कि पंडित जवाहरलाल नेहरु ने देश की अखंडता और देश को प्रगति के शिखर पर ले जाने के लिए प्रयास किए थे जिसकी झलक आज भी दिखाई देती है। इस अवसर पर सभी लोगों ने उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओ से निकाय चुनाव में दमदारी से चुनाव प्रचार करने की भी अपील की गयी।

Related Articles

Leave a Comment