Home » आगरा वीआईपी रोड की दुर्दशा देखकर दंग रह जाएंगे आप

आगरा वीआईपी रोड की दुर्दशा देखकर दंग रह जाएंगे आप

by admin

आगरा। लगातार में दो दिन से हो रही बारिश ने आगरा में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। शहर बाढ़ ग्रस्त हो चुका है। जहां देखो वहां पानी ही पानी है। हालात ऐसे हैं दुकान मकान और घर में पानी घुस गया है। घरों के बर्तन पानी में तैर रहे हैं और छोटे बच्चे पानी से परेशान हो रहे हैं। आगरा का वीवीआईपी रोड कहा जाने वाला खेरिया मोड़ चौराहे पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। आगरा का मुख्य एयर फोर्स स्टेशन का मुख्य द्वार भी पानी से अछूता नहीं है। मुख्य द्वार से लेकर आगरा खेरिया मोड़ चौराहे तक जहां देखो वहां कई फुट पानी भर चुका है।

खेरिया मोड़ चौराहे पर मौजूद पुलिस बूथ में पानी घुस गया है। पुलिसकर्मी बारिश के पानी से चौकी पुलिस बूथ में ही कैद हो गए हैं। कई फुट पानी भरने से आगरा का वीवीआईपी मार्ग अवरुद्ध हो चुका है। पानी भरने से वाहन बंद हो गए हैं। लोग वाहनों में धक्का लगा रहे हैं। ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आगरा का वीवीआईपी रोड जहां से देश का हर वीवीआईपी व्यक्ति इसी मार्ग से गुजरता है। देश के प्रधानमंत्री हो, राष्ट्रपति हो या फिर विदेशी मेहमान क्यों ना हो। सभी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। मगर आज हालात इस सड़क के बिल्कुल बदले हुए हैं। यहां कई फुट पानी है। लोग घरों में कैद हो गए हैं और कुछ लोग तो छतों पर सहारा ले गए हैं।

इस मार्ग पर भरे पानी की विकराल समस्या को लेकर भाजपा सांसद ने जिला प्रशासन के सिर पर ठीकरा फोड़ा है। भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का दावा है कि उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी और मंडलायुक्त आगरा को पत्र लिखा। बावजूद इसके अभी तक इस भीषण जल भराव की स्थिति से निपटा नहीं जा चुका है और ना ही जिला प्रशासन ने इस मामले में कोई ठोस कदम उठाया है। जिला प्रशासन की संवेदनहीनता और निष्क्रियता के चलते आगरा का प्रमुख वीवीआईपी मार्ग नारकीय हालातों से जूझ रहा है।

Related Articles

Leave a Comment