Home » महिला के गले से सोने की चैन छीन बाइकर्स हुआ फ़रार

महिला के गले से सोने की चैन छीन बाइकर्स हुआ फ़रार

by admin

आगरा। पूरे विश्व में मोहब्बत का संदेश देने वाली ताजनगरी में पर्यटक सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं। एक तरफ लपकों का आतंक तो दूसरी तरफ बाइकर्स गैंग भी अब पर्यटकों को अपना निशाना बना रहे हैं। रविवार को केरला से ताज निहारने के लिए आगरा आए एक परिवार को बाइकर्स गैंग ने अपना निशाना बनाया।

तेज गति से आये बाइक सवार ने महिला पर्यटक के गले से चेन तोड़ी और सैकेंडों में रफूचक्कर हो गया। इस घटना से महिला पर्यटक के साथ साथ पूरा परिवार सहम गया तो घटना की जानकारी होते ही यूपी 100 के साथ साथ क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रीय पुलिस ने पर्यटक से पूरी घटना की जानकारी ली और चैन तोड़कर भागने वाले बाइकर को पकड़ने के लिए कवायदें शुरू कर दी।

आपको बताते चलें कि पीड़ित महिला पर्यटक हेमा मूल रूप से केरल निवासी है। उसका पति सुमेश दिल्ली स्थित सेना के वर्क शॉप में तैनात हैं। रविवार को यह पीड़ित महिला पर्यटक अपने पूरे परिवार के साथ ताजमहल देखने आई थी। ताज निहारने के बाद जब ई रिक्शा से पूरे परिवार के साथ आगरा कैंट स्टेशन अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए जा रही थी तभी माल रोड पर अवंती बाई प्रतिमा और लक्ष्मी बाई प्रतिमा के बीच पीछे से आए एक बाइकर्स ने उसके गले से चेन तोड़ी और फरार हो गया। पीड़ित महिला का आगरा का अनुभव कटु रहा।

पीड़ित महिला ने बताया कि उनकी सोने की चैन ढाई तोले की थी। जिसे तोड़कर बाइक वाला फरार हो गया। फ़िलहाल पुलिस कंप्लेन करने के बाद यह परिवार कैंट स्टेशन चला गया।

Related Articles

Leave a Comment