Home » फतेहपुर सीकरी में फ़ोटोग्राफ़ी के दौरान गिरी महिला पर्यटक, उपचार को दौड़े अधिकारी

फतेहपुर सीकरी में फ़ोटोग्राफ़ी के दौरान गिरी महिला पर्यटक, उपचार को दौड़े अधिकारी

by admin

आगरा। विश्वदाय स्मारक फतेहपुर परिसर में सोमवार को फोटोग्राफी कर भ्रमण के पलों को यादगार बनाने में जुटी एक एनआरआई महिला पर्यटक के साथ बड़ा हादसा हो गया। फतेहपुर सीकरी के मरियम पैलेस की नक्कासी और उसकी खूबसूरती को कैमरे में कैद करने के दौरान गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गयी। इस घटना से मरियम पैलेस में हड़कंप मच गया। मौके पर एएसआई के अधिकारी आ गए और घायल महिला पर्यटक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला पर्यटक को आगरा रेफर कर दिया।

घटना सुबह की बताई जा रही है। फतेहपुर सीकरी स्मारक परिसर के मरियम पैलेस में दिल्ली निवासी महिला पर्यटक भ्रमण कर अपने मोबाइल से फोटो खींच रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और वो चबूतरे से नीचे गिर गई। महिला पर्यटक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। इस घटना में महिला पर्यटक के काफी चोट आई और खून भी निकल गया। इतना ही नही महिला पर्यटक के एक हाथ की अंगुलियों में चोट आई है।

Related Articles

Leave a Comment