Home » पारिवारिक क्लेश में महिला ने लगाई यमुना में छलांग

पारिवारिक क्लेश में महिला ने लगाई यमुना में छलांग

by admin

आगरा। स्ट्रेची पुल से 50 वर्षीय महिला ने यमुना में मौत की छलांग लगा दी। यह देख एक व्यक्ति ने तुरंत सूचना दी जिससे समय रहते गोताखोर की मदद से महिला को बचा लिया गया।

दरअसल सावित्री पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी जारऊ, नगला तासी ने आज सुबह स्ट्रैची ब्रिज से यमुना में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे जयकिशन ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिससे पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और बमुश्किल गोताखोर की मदद से महिला को बचा लिया। महिला को लेकर पुलिस तत्काल ही निजी अस्पताल पहुंच गई जहां पर महिला का इलाज चल रहा है और महिला के घर वालों को भी सूचना दे दी गई है। महिला के बड़े बेटे धर्मेंद्र और मझले बेटे जितेंद्र भी हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं।

महिला के बड़े बेटे धर्मेंद्र का आरोप है कि उनके छोटे भाई अनिल की पत्नी राखी देवी मेरी मां को परेशान करती है। घर में रोजाना क्लेश करती है, इसी वजह से मानसिक तनाव में आकर मेरी मां आज सुबह से गायब थी जिनको हम ढूंढ रहे थे। हमें पता चला कि वह हॉस्पिटल में है तो हम यहां पर आ गए।

Related Articles

Leave a Comment