Home » महिला ने प्रेमी के खिलाफ दी तहरीर, जान से मारने का लगाया आरोप

महिला ने प्रेमी के खिलाफ दी तहरीर, जान से मारने का लगाया आरोप

by admin

आगरा। थाना एत्माद्दोला में खड़ी एक महिला ने अपने ही पुरुष दोस्त पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पुरुष दोस्त के खिलाफ थाने में तहरीर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

थाने में खड़ी यह महिला वाल्मीकि बस्ती नारायच की रहने वाली है। बताया जाता है कि पीड़ित महिला डेढ़ साल से अपने पति को छोड़कर अपने दोस्त कल्लू के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। दोनों के बीच पति पत्नी जैसे संबंध थे। महिला के 2 बच्चें भी है। शुक्रवार सुबह महिला घर के बाहर बैठी थी। तभी कालू ने महिला को जमकर पीटने लगा जिससे महिला को गंभीर चोटें आई है। महिला की पिटाई करने के बाद आरोपी कालू जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

पीड़ित महिला ने बताया कि कालू पिछले डेढ़ साल से उसे पत्नी की तरह रख रहा है। आज अचानक से कालू आया और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। इस घटना में उसके शरीर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने आरोपी दोस्त के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles