Home » जानिए किसने पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर और पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र को कहा एहसान फरामोश और धोखेबाज

जानिए किसने पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर और पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र को कहा एहसान फरामोश और धोखेबाज

by pawan sharma

आगरा। सपा के पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर और पूर्व विधायक डॉ राजेन्द्र सिंह के समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने पर सपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है।

सपा के शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर के भाजपा में शामिल होने पर साफ कहा कि पूर्व मंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कृपा पात्र नेता थे। इस पूर्व मंत्री का कोई भी जनाधार न होने पर भी अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में एमएलसी बनाकर मंत्री बनाया और सम्मान दिया लेकिन वो एहसान फरामोश निकले। सपा शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने साफ कहा कि रामसकल गुर्जर उस पार्टी के नही हुए जिन्होंने उसे फर्श से अर्श पर पहुँचाया तो वो भाजपा के क्या होंगे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसे नेताओं से दूर रहने की बात कही।

सपा शहर अध्यक्ष इतने पर ही नही रुके। उन्होंने पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक पर तीखी प्रतिक्रियाएं देते हुए दोनों को गंदगी तक बता दिया और दोनो के जाने से सपा में से गंदगी बाहर चले जाने की बात कही।

सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष रहीसउद्दीन का कहना था कि समाजवादी पार्टी एक समुंदर है। इस समुंदर से निकल के जाने वाले का कोई महत्व नही होता है। इतना ही नही पूर्व शहर अध्यक्ष ने कहा कि इन दोनों के जाने से पार्टी में कोई फर्क नही पड़ेगा बल्कि इनके सताए कार्यकर्ता अब मेहनत और लगन से पार्टी के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment