Home » विधायक संगीत सोम का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन, आगरा आकर कराएं अपना इलाज – इदरीस अली

विधायक संगीत सोम का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन, आगरा आकर कराएं अपना इलाज – इदरीस अली

by admin

आगरा। भाजपा के विवादित नेता विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को लेकर एक विवादित बयान दिया है। संगीत सोम ने कहा है कि आगरा के ताजमहल को गद्दारों ने बनवाया था और यह भारतीय संस्कृति के नाम पर कलंक है। उनके इस बयान के जवाब में a i m i m पार्टी आगरा के जिला अध्यक्ष अलहाज मोहम्मद इदरीस अली ने कहा कि संगीत सोम का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। उन्होंने ताजमहल के बारे में जो इतिहास बताया है वह पूरी तरह से गलत है। सबसे पहले उन्हें ताजमहल की इतिहास की पूरी और सच जानकारी करनी चाहिए। इसके बाद उन्हें आगरा के पागलखाने में अपना इलाज कराना चाहिए।

इदरीस अली ने यह भी कहा कि पर्यटन बुकलेट से ताजमहल का नाम हटाने के बाद उन्होंने शहर में पोस्टर लगाकर सीएम योगी का विरोध किया था। जिसके बाद कई भाजपा नेताओं ने उनके ऊपर ताजमहल की आड़ में शहर को धर्म में बांटने का आरोप लगाया था। लेकिन संगीत सोम के इस बयान के बाद अब भाजपा सवाल के घेरे में आ गई है। PM मोदी व उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को उसका जवाब देना चाहिए किस संगीत सोम ने जो कहा है क्या वह सही है? और अगर सही है तो वास्तव में भाजपा पार्टी ही जनता को धार्मिक भेदभाव के नाम पर बांट रही है। इदरीस अली ने कहा है कि भाजपा के सभी विधायकों को आगरा में आकर अपना इलाज कराना चाहिए।

Related Articles

Leave a Comment