Home » यूपीजीएमएस ने जनसुनवाई का किया आयोजन, श्रमिक महिलाओं ने खुलकर रखी अपनी समस्याएं

यूपीजीएमएस ने जनसुनवाई का किया आयोजन, श्रमिक महिलाओं ने खुलकर रखी अपनी समस्याएं

by admin

आगरा। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिला श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को जानने के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन की ओर से श्रमिक विद्यालय में जन सुनवाई और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में श्रम विभाग के अधिकारियों और संगठन के सदस्यों के साथ महिला श्रमिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपनी समस्याओं को संगठन और श्रम अधिकारियों के सामने रख उनके निराकरण की मांग की।

श्रमिक महिलाओं को अधिकतर समस्या कार्य स्थल पर सामाजिक सुरक्षा न मिलने और पुरुषों के समान वेतन न मिलने की थी जिसे संगठन के लोगों ने गम्भीरता से लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाया और अपने कार्यशैली को बेहतर और प्रतिभा को निखारने पर जोर दिया।

विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़ी और श्रम विभाग में कार्यरत सोमा जैन का कहना था कि श्रमिक महिलाओं की विभिन्न सस्याओ को जानने के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन की ओर से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया है। संस्था महिला श्रमिकों को अपने कार्यो में निपुण बनाने के लिए कौशल विकास मिशन अभियान चला रही है। श्रमिक महिलाओं को समझाया जा रहा है कि इस अभियान का लाभ लेकर अपने आप को बेहतर बनाये जिससे उन्हें उनके कार्यो से जाना जाए।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा का कहना है कि पूरे प्रदेश में श्रमिक महिलाओं की समस्या जानने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। महिला श्रमिकों ने एक समान वेतन न मिलने, कार्य स्थल पर सामाजिक सुरक्षा न होने और स्वास्थ्य सुविधा न मिलने की समस्या बताई है। इन सभी समस्याओं को लेकर सूबे के मुखिया से मुलाकात की जाएगी जिससे समाधान हो सके। इसके साथ ही श्रमिक महिलाओं को उनके कार्यो में निपुण बनाने के लिए कौशल विकास मिशन से जोड़ा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment