Home » निबोहरा में दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन घायल

निबोहरा में दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन घायल

by pawan sharma

आगरा। निबोहरा ‌थाना क्षेत्र के ग्राम धरिआई में मामूली विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। परिणामस्वरूप आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमा देवी पत्नी पूरन सिंह अपने खेत पर कूड़ा डालने जा रही थी तभी पास के खेत की शकुंतला पत्नी रामविलास से उसकी कहासुनी हो गयी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। झगड़े में रामविलास, शकुंतला, ममता, धर्मेंद्र, सावित्री व दूसरे पक्ष के पूरन सिंह, प्रेमा, निशा, सुषमा, महेंद्र घायल हो गए जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। अभी किसी ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गयी है।

Related Articles

Leave a Comment