Home » बीच सड़क पर दो लड़के और दो लड़कियां आपस में भिड़े, पत्थर और डंडे चले, वीडियो वायरल

बीच सड़क पर दो लड़के और दो लड़कियां आपस में भिड़े, पत्थर और डंडे चले, वीडियो वायरल

by pawan sharma

मून ब्रेकिंग, आगरा। शनिवार को शहर में दो लड़के और दो लड़कियों का आपस में भिड़ने का एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में बीच सड़क पर ही लड़के और लड़कियां आपस में भिड़ रहे हैं।

शुरुआत में दो लड़कियां एक लड़के से झगड़ रही है तभी वह लड़का एक डंडा लेकर लड़की पर हमला करने की कोशिश करता है जिसे देख पास खड़े राहगीर रोकने की कोशिश करते हैं। तभी रोकने वाले एक लड़के से और दोनों लड़कियां भिड़ जाती है। इस तरह दोनों लड़कियों और दोनों लड़कों के बीच काफी देर तक गुत्थमगुत्था होती है।

लड़के और लड़कियों के बीच लड़ाई का यह वीडियो थाना रकाबगंज थाने के आगरा किले के सामने का बताया जा रहा है। इस वीडियो में बीच सड़क पर ही 2 लड़कियां और दो लड़के आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा रहे हैं। मौके पर इस लड़ाई को देखने के लिए पर्यटक और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट जाती है। थोड़ी ही देर बाद पुलिस भी वहां पहुंचकर माजरा जानने का प्रयास करती है।

लड़की ने बताया कि वह सड़क के एक तरफ बिरयानी खा रही थी तभी एक ठेल लगाए युवक ने उसके साथ बदतमीजी की जिसका उस लड़की ने विरोध किया तो वह लड़का उसे मारने के लिए डंडा ले आया। महिला ने डंडा पुलिस को दिखाया और शिकायत की कि युवक ने न केवल मेरे साथ गाली गलौज की बल्कि मारने का भी प्रयास किया।

वहीं लड़ाई करने वाला युवक पुलिस को सफाई देता रहा कि उसने कोई गलती नहीं की है बल्कि लड़कियां उससे जानबूझकर उलझ रही थी। बहरहाल सारा माजरा जानने के बाद पुलिस ने मौके पर ही चारों के झगड़े में सुलहनामा करा दिया।

Related Articles

Leave a Comment