Home » खेत में मिला पर्यटक का शव, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

खेत में मिला पर्यटक का शव, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

by admin

आगरा। थाना बरहन क्षेत्र के आवलखेड़ा गायत्री शक्तिपीठ पर नेपाल से दर्शन करने वालों की टोली आई थी। टोली में से एक पर्यटक लाल बहादु कुंवर पुत्र विष्णु बहादुर कुंवर थाना गोपानपुर बलधुसरी जिला रूपनदेही नेपाल शुक्रवार सुबह अचानक गायब हो गया। काफी छानबीन की गई लेकिन पर्यटक का पता नहीं चल सका।

गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के प्रबंधक घनश्याम देवांगन ने बताया कि मंदिर में जगह नहीं होने के कारण पर्यटक रुक नहीं सके। केवल दर्शन करके वापस लौट गए। शनिवार दोपहर पुलिस को जानकारी मिली कि बरहन क्षेत्र के जमुनीपुर गांव के पास किसी की लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन करने पर पता चला कि यह शव उसी गायब नेपाली पर्यटक का है।

घटना की जानकारी पर फॉरेंसिंक टीम और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पर्यटक के शव को अपने कब्जे में लिया। शव की पहचान पर्यटक के रूप में की गई जो दर्शन करने के लिए आया था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Comment