Home » इस समय भाजपा का ट्रेंड चल रहा है, अभी हमारा समय नहीं – राजबब्बर

इस समय भाजपा का ट्रेंड चल रहा है, अभी हमारा समय नहीं – राजबब्बर

by pawan sharma

आगरा। मुरादाबाद लोकसभा सीट छोड़कर फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर अपनी जीत के प्रति आस्वस्त थे। अपने इस आश्वासन को लेकर ही वो अपने समर्थकों के साथ मंडी समिति पहुँचे थे लेकिन मंडी समिति में जैसे जैसे ईवीएम मशीन खुलने लगी और परिणाम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के पक्ष में आने लगे तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष काउंटिंग पूरी होने से पहले ही अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल से जाने लगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्याशी राजबब्बर ने उस समय मैदान छोड़ा जब उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी राजकुमार चाहर फतेहपुर सीकरी सीट से करीब ढाई लाख मत लेकर पहले स्थान पर चल रहे थे जबकि उस समय तक राजबब्बर 65 हजार मत ही प्राप्त कर पाए थे। इतने बड़े अंतर से प्रत्यक्ष रूप से हार देखकर राजबब्बर ने बीच में ही मैदान छोड़ना सही समझा।

जैसे ही राजबब्बर मतगणना स्थल छोड़कर जाने लगे तो पत्रकारों ने उनसे सवाल शुरू किए। भाजपा की लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत और अपनी हार को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि इस समय भाजपा का ट्रेंड चल रहा है इसलिए उसी के मुताबिक नतीजे आ रहे हैं।

इस बीच एक पत्रकार ने सवाल किया कि शायद अब आपको आगरा की जनता उन्हें पसंद नही करती इसलिए दो बार उन्हें नकार दिया। इस सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि फतेहपुर सीकरी में नतीजे अनुकूल नहीं रहे। इसका मतलब ये नहीं कि आगरा की जनता ने उन्हें नकार दिया है। राजबब्बर ने कहा कि ये मेरी जन्मभूमि है और जन्मभूमि के लिए यह शब्द नही सुनेंगे। कांग्रेस के पूरे देश मे प्रदर्शन और अमेठी को लेकर किये गए सवाल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कोई प्रतिक्रिया नही दी और सही वक्त आने की बात कही लेकिन भाजपा की जीत को लेकर सिर्फ यही कहते रहे कि उस समय भाजपा का ट्रेंड चल रहा है चाहे वो ईवीएम से हो या फिर किसी और तरीके से।

साल 2009 के लोकसभा चुनाव में भी राजबब्बर को हार का सामना करना पड़ा था। बसपा की टिकट पर सीमा उपाध्याय ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राजबब्बर को करारी शिकस्त दी थी।

Related Articles

Leave a Comment