Home » घर में अकेली पूर्व विधायक की पत्नी के साथ हुई यह घटना

घर में अकेली पूर्व विधायक की पत्नी के साथ हुई यह घटना

by admin

आगरा। थाना क्षेत्र एत्मादपुर नगर में दिनदहाड़े एक अज्ञात महिला ने घर में अकेली पूर्व विधायक की पत्नी के साथ लूट की घटना को अंजाम दे डाला। लुटेरी महिला पूर्व विधायक की वृद्धा पत्नी को बेहोश कर 20 हजार रुपये के साथ साथ कानों से कुंडल और अंगूठी उतार ले गई।

घटना शुक्रवार दोपहर की है जहां एत्मादपुर के खंदौली रोड स्थित एक मकान में सन 1972 में विधायक रहे लीलाधर कदम की पत्नी सत्यलता घर में अकेली थी और घर में निर्माण कार्य चल रहा था। उनका पुत्र एक कॉलेज में पढ़ाने गया था और पुत्री पढ़ने के लिए चली गई थी। लंच का समय होते ही मजदूर भी बाहर निकल गए जिसका मौका पाकर एक अज्ञात महिला घर में घुस आए और भीख के बहाने पैसे मांगने लगी। वृद्धा सत्यलता कुछ समझ पाती इससे पहले लुटेरी महिला ने वृद्धा को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया इसके बाद सत्य लता अपनी सुध-बुध खो बैठी।

करीब 1 घंटे बाद जब सत्यलता को होश आया तो उन्होंने पाया कि उनके कानों के कुंडल और हाथों की अंगूठी गायब है। घर में रखे 20000 भी नहीं है। अपने पुत्र के घर पहुंचते ही उन्होंने सारी घटना पुत्र को बताई। पीड़िता के पुत्र हरविंदर ने थाना एत्मादपुर में अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर दी है उसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Comment