Home » खिलाड़ियों के लिए मिशाल है ये लक्ष्मी, दिव्यांग होने के बावजूद हासिल की ये उपलब्धियां

खिलाड़ियों के लिए मिशाल है ये लक्ष्मी, दिव्यांग होने के बावजूद हासिल की ये उपलब्धियां

by pawan sharma

आगरा। थाना डौकी के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास नगरिया नगला बेहड़ में देश के गौरव व जलमानव कहे जाने वाले दिव्यांग तैराक लक्ष्मी कुमार साहनी का तैराकी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दिव्यांग तैराकी लक्ष्मी कुमार साहनी पूर्व में राष्ट्रीय पैराओलंपिक में 5 स्वर्ण पदक और 1-1 रजत व काँस्य पदक विजेता हैं।

राष्ट्रीय पैराओलंपिक विजेता लक्ष्मी साहनी ने तैराकी कार्यक्रम के दौरान पानी के ऊपर ही आरती-पूजा, खाना-पीना, अखबार पढ़ना, लिखने से लेकर पानी पर सोना आदि क्रियाएँ की जो कि हम और आप जमीन पर रहते हुए रोज करते है। दिव्यांग तैराकी साहनी सुबह 11:30 पानी में गए और विभिन्न क्रियाएं करने के बाद 3 बजे के आसपास पानी से बाहर आये ।

इस कार्यक्रम को देखने के लिए लगभग 2000 से भी अधिक लोग आए थे जिन्होंने तैराकी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और दिव्यांग तैराकी के इस कर्तव्य की सराहना। कोई इसे चमत्कार बता रहा था तो कोई इसे अभ्यास बता रहा था। यह इकलौते ऐसे तैराक हैं जो दिव्यांग होते हुए पानी पर बिना शरीर हिलाये डुलाए रह सकते हैं। इतना ही नहीं तैराकी के दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वे पानी पर 5 से 6 दिन तक रह सकते हैं। अब तक बलिया से बनारस तक कि 78 km की दूरी 17 घंटे 34 मिनट में पूरी तय कर चुके है।इनका सपना अब इंलिश चैनल (जो कि लंदन में 42 km की खतरनाक और जानलेवा नदी /समुद्र का टापू है)पार करने का है।

Related Articles

Leave a Comment