Home » आजादी पर्व के माह में तिरंगा रोशनी से जगमगाएगी ताज़नगरी

आजादी पर्व के माह में तिरंगा रोशनी से जगमगाएगी ताज़नगरी

by pawan sharma

आगरा। आजादी पर्व के तहत आगरा नगर निगम महानगर के सौन्दर्यीकरण में राष्ट्रप्रेम को भी सम्मिलित करने जा रहा है। महापौर नवीन जैन के निर्देशन में ग्रीन आगरा ब्यूटीफुल आगरा योजना के तहत अगस्त माह में जहाँ महानगर के फोरलेन मार्ग अथवा चौड़ी सड़को पर दस हजार पौधे ट्री गार्ड सहित लगने शुरु हो जाएंगे। वहीं शहर के दस प्रमुख मार्ग जो कि फोरलेन अथवा चौड़ी सड़क युक्त हैं उन मार्गों के 883 पोल को डैकोरेटिव पोल में बदला जाएगा।

महापौर नवीन जैन ने अपनी प्रैसवार्ता में बताया कि महानगर आगरा बदल रहा है, ब्यूटीफुल आगरा-नवीन आगरा योजना के तहत डेढ़ करोड़ की लागत से महानगर के दस प्रमुख मार्ग जिन पर यातायात अधिक रहता है व मार्ग फोरलेन अथवा चैड़ी सड़क युक्त हैं और पर्यटको का आवागमन भी रहता है, उन मार्गो को सुन्दर करने के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश देने के लिए 883 विद्युत पोलो पर तिरंगी एल.ई.डी. लाईट लगाई जा रही हैं।

अगस्त माह हमारी आजादी की लड़ाई का निर्णायक माह रहा है जहाॅ 9 अगस्त को हम भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ व क्रान्ति दिवस के रुप में याद करते हैं वहीं 15 अगस्त को देश आजाद हुआ था। यह हमारे लिए आजादी का पर्व है। आजादी की 72 वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर निगम आगरा 15 अगस्त से शहर को तिरंगामय रोशनी से नहलाने का कार्य प्रारम्भ करने जा रहा है। महानगर के दस प्रमुख मार्ग राष्ट्रप्रेम की तिरंगीमय छटा बिखेरेंगा जिनका लोकार्पण 21 अगस्त दिन बधुवार को शाम 6:30 बजे सूरसदन तिराहे से किया जाएगा। यह कार्य बीस दिनों में पूरा कर लिया जाएगा व शहर के 883 पोल 30 अगस्त तक तिरंगीमय एल.ई.डी. से जगमगाने लगेंगे।

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि महानगर के सभी प्रमुख मार्गों के 1638 पोलो पर तिरंगी एल.ई.डी. स्ट्रिप लगाई जाएंगी। जैसे-जैसे हमारे आर्थिक संसाधन मजबूत होते जाऐंगे वैसे-वैसे हम इस कार्य को आगे बढ़ाते रहेंगे। शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है, हम अपनी आय बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे हमारे शहर में सौन्दर्यीकरण के प्रोजेक्ट निरन्तर चलते रहे।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि आजादी की वर्षगांठ पर यह कार्य शुरु कर दिया जाएगा। टेन्डर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। कार्य 20 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

जिन प्रमुख मार्गों को तिरंगी एल.ई.डी. स्ट्रिप के लिए चयन किया गया है वे इस प्रकार हैं:-
क्र.सं. मार्ग का नाम विद्युत पोलों की संख्या एल.ई.डी.स्ट्रिप की कुल लम्बाई
1 :- भगवान टाॅकीज से प्रतापपुरा एम.जी.रोड तक 177 पोलों पर 7788 मीटर स्ट्रीप
2 :- सूरसदन से वजीरपुरा होते हुए हरीपर्वत तक 67 पोलों पर 1876 मीटर स्ट्रीप
3 :- संजय प्लेस के प्रमुख 3 मार्ग 130 पोलों 4680 मीटर स्ट्रीप
4 :- पालीवाल पार्क के अन्दर 44 पोलों पर 1672 मीटर स्ट्रीप
5 :- विक्टोरिया पार्क तिराहे से बिजलीघर चैराहे तक 46 पोलों 1288 मीटर स्ट्रीप
6 :- सुभाष पार्क से पचकुईयाॅ होते हुए रत्नमुनि काॅलेज तक 50 पोलों पर 1600मीटर स्ट्रीप
7 :- सिकन्दरा चैराहे से बोदला चैराहे तक 126 पोलों पर 5040 मीटर स्ट्रीप
8 :- आवास विकास भावना होटल से सैक्टर 4 वाला मैन रोड 63 पोलों 2520 मीटर स्ट्रीप
9 :- खन्दारी चैराहे से एन.एच.2 से कल्याणी हाईट तक 100 फुटा रोड 124 पोलों पर 3968 मीटर स्ट्रीप
10 :- एन.एच.2 खन्दारी चैराहे से हनुमान मन्दिर खन्दारी चैराहे तक 56 पोलों पर 2240 मीटर स्ट्रीप

कुल 883 पोल 32,672 मीटर

प्रैसवार्ता के दौरान नगर आयुक्त अरुण प्रकाश,अपर नगर आयुक्त केबी सिंह और मुख्य अभियन्ता विद्युत एंव याॅत्रिक संजय कटियार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment