Home » किसान के घर चोरों ने चटकाए ताले, सो रहे लोगों को नहीं लगी भनक

किसान के घर चोरों ने चटकाए ताले, सो रहे लोगों को नहीं लगी भनक

by pawan sharma

आगरा। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर को अपना निशान बनाया। अज्ञात चोरों में किसान के घर की अलमारी के ताले चटकाए और अलमारी में रखे असलाह और सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह किसान को जागने पर इस घटना की जानकारी हुई और उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित किसान ने इसकी सूचना पुलिस को सूचित किया और पूरी घटना की जानकारी दी।

मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ का है। इस क्षेत्र में पीड़ित किसान का घर है। पीड़ित किसान ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाया है। करीब एक बजे के बाद अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उस समय लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। इसी बीच चोर घर में चोरी करके फरार हो गए। सुबह करीब चार बजे जागने के बाद इस घटना की जानकारी हुई जब कमरे में सामान बिखरा हुआ देखा। इस घटना की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को दी गयी है और अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

पीड़ित किसान ने बताया कि अज्ञात चोर आलमारी व संदूक के तोड़ कर 312 बोर की लाइसेंसी बंदूक सहित लाखों रूपए के सोने चांदी के आभूषण व नगदी लेकर फरार हो गए है।

Related Articles

Leave a Comment