Home » पहले सूने घर में चोरों ने किया ये काम फिर उसी घर में पी शराब

पहले सूने घर में चोरों ने किया ये काम फिर उसी घर में पी शराब

by admin

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र के नालंदा टाउन में रहने वाले अमित अरोड़ा के घर को सूना पाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर बैखोफ होकर सूने घर से सोने चांदी के आभूषण के साथ साथ नगदी भी ले गए। पीड़ित अमित अरोरा को घर में चोरी की जानकारी घर आगमन पर हुई।

पीड़ित अमित अरोरा ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को दी। घर में चोरी की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहूँच गयी और जांच पड़ताल शुरु कर दी। पीड़ित अमित अरोरा ने तहरीर देकर मामले के खुलासे की मांग की है।

पीड़ित अमित अरोड़ा नालंदा टाउन के मकान नंबर 107 में रहते है और फतेहाबाद रोड स्थित इम्पोरियम में सर्विस करते हैं। पीड़ित ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ भतीजी की शादी में शामिल होने सहारनपुर गए जब वो वापिस लौटे तो घर के मेन दरवाजे के ताले के साथ साथ अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और तिजोरी में रखे लाख की नगदी रु और  सात तोले सोने के जेवर चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने घर में बैठकर आराम से शराब भी पी।

कॉलोनी वासियों ने बताया कि डेढ़ साल के अंदर यह कॉलोनी में नौवीं चोरी है।पिछले तीन महीनों में चोर तीन घरों में लगातार चोरी कर चुके हैं लेकिन फिर भी पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस घटना के बाद से कॉलोनी वासियों में पुलिस को लेकर काफी आक्रोश था उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त नहीं करती है। जिसके कारण चोरियों की घटना बड़ रही है।

Related Articles

Leave a Comment