Home » सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई ख़त्म, महापौर ने दिया ये आश्वासन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई ख़त्म, महापौर ने दिया ये आश्वासन

by pawan sharma

आगरा। शाहगंज में निगम कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट प्रकरण में पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही न किये जाने से नाराज सफाई कर्मचारियों की पिछले दो दिनों से चल रही हड़ताल को महापौर नवीन जैन ने खत्म करा दिया। नगर निगम में सदन कक्ष में जाने से पहले महापौर नवीन जैन निगम परिसर में हड़ताल पर बैठे निगम के सफाई कर्मचारियों के बीच पहुँचे। इस दौरान महापौर के साथ नगर आयुक्त अरुण प्रकाश और अपर नगर आयुक्त विजय कुमार भी मौजूद रहे।

महापौर के खुद कर्मचारियों के बीच पहुँचने से कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। महापौर ने हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे सफाई कर्मचारी नेताओं से वार्ता की और पूरी घटना की जानकारी ली। महापौर नवीन जैन ने इस घटना पर अपना रोष व्यक्त किया और इस मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन देकर हड़ताल को भी खत्म कराया। महापौर से मिले आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने भी हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया और सभी कर्मचारी सफाई कार्य पर वापस लौट गए।

महापौर नवीन जैन का कहना था कि सफाई कर्मचारियों के साथ एक महीने में यह तीसरी घटना है। सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट होगी तो शहर की सफाई कैसे होगी। शहरवासियों को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को समझना चाहिए। इतना ही नही जिन लोगों ने सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही कराई जाएगी। सफाई कर्मचारियों ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुगनी ताकत से सुचारू करने का आश्वासन दिया है।

उत्तर प्रदेशीय स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के विनोद इलाहाबादी का कहना है कि महापौर के सामने सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही और वेतन बढ़ोतरी से संबंधित समस्या का ज्ञापन दिया था। महापौर ने इन समस्याओं के समाधान और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। हमने भी महापौर को आश्वस्त किया है कि शहर की सफाई व्यवस्था को ओर सुद्रण किया जाएगा और भारत सरकार के स्वच्छ्ता सर्वेक्षण में आगरा को अव्वल लाया जाएगा

Related Articles

Leave a Comment