Home » आधी रात को डॉग स्क्वाड के साथ कब्रिस्तान में पहुंची पुलिस टीम, जाने क्यों

आधी रात को डॉग स्क्वाड के साथ कब्रिस्तान में पहुंची पुलिस टीम, जाने क्यों

by pawan sharma

आगरा। शुक्रवार देर रात अब्बुलाला दरगाह के नजदीक नूरजहां कब्रिस्तान में अज्ञात लोगों द्वारा बंद बक्से में महिला के शव को लाया गया। अज्ञात लोगों ने महिला के शव को जैसे ही बक्से से पलंग पर पलटा तो कब्रिस्तान में कब्र खोदने वाले गोरकंद साहबुद्दीन को आवाज आई। गोरकंद ने जैसे ही चिल्लाना शुरू किया तो अज्ञात महिला के शव को छोड़ भाग गए।

गोरकंद शाहबुद्दीन ने बताया देर रात चार अज्ञात लोग महिला के शव को मेटाडोर औऱ एक्टिवा से लेकर आये थे। बंद बक्से में महिला के अज्ञात शव की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई देखते ही देखते मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

गोरकंद शहाबुद्दीन ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP सिटी कुंवर अनुपम सिंह के साथ डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।

एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है मौके से मिले तथ्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

अब्दुल्ला दरगाह के नजदीक नूरजहां कब्रिस्तान में अज्ञात शव मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया है कि इस तरह की घटनाएं इससे पहले भी कई दफा हो चुकी है। अब देखना होगा कि मामले का खुलासा पुलिस कब तक कर पाती है।

Related Articles

Leave a Comment