Home » भारतीय किसान यूनियन ने दिया धरना, मांग पूरी ना होने पर उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी

भारतीय किसान यूनियन ने दिया धरना, मांग पूरी ना होने पर उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी

by admin

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किसानों के हक व अधिकारों के लिए एक बार फिर लड़ाई शुरू कर दी है। किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर यूनियन ने प्रशासन और सरकार को घेरना शुरू काट दिया है। सोमवार को
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) आगरा ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर फतेहबाद तहसील में धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम फतेहबाद को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देकर समस्याओ के समाधान की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार भले ही किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू कर किसान को राहत दिलाने का प्रयास कर रहे हो लेकिन किसानों की मूलभूत समस्याओ का अभी तक समाधान नही हो पा रहा है जिससे किसान काफी परेशान है और इन समस्याओं के समाधान के लिए दर दर भटक रहे है। आज धरना प्रदर्शन करके किसानों की मुख्य समस्याओ के समाधान की मांग की है।

किसानों की मुख्य मांग:-

1:- सभी किसानों को नलकूप की विद्युत सप्लाई निशुल्क दी जाए
2:- आयोग द्वारा बढ़ाई गई विद्युत दरों को तत्काल प्रभाव से किसान हित में वापस लिया जाए
3:- आवारा गाय एवं बैलों की समस्या का जल्द निस्तारण किया जाए।
4:- आगरा जनपद में गिरते जल स्तर को बचाने के लिए यमुना नदी पर अतिशीघ्र बैराज का निर्माण कराया जाए
5:- तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जितने भी गांव पक्के मार्ग से वंचित हैं उनको प्रधानमंत्री सड़क योजना में पक्की सड़कों से अतिशीघ्र जोड़ा जाए
6:- किसानों को ₹3 लाख तक फसली लोन ब्याज मुक्त दिया जाए ।
7:- किसानों को आलू परिवहन भाड़ा अनुदान उनके खतौनी एवं कोल्ड की पक्की रसीद को प्रमाणित करके ₹100 प्रति क्विंटल सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाए।
8:- किसानों की खरीफ की फसल जैसे बाजरा, ग्वार, एवं अन्य फसलों को घोषित समर्थन मूल्य के रेट पर खरीदने की व्यवस्था की जाए।

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही इस मांग पत्र का निस्तारण नही हुआ है तो संगठन किसान हित में जनपद में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा जिसके लिए शासन-प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह, गजेंद्र परिहार मंगल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष विष्णु कटारा, प्रभारी राजवीर लवानियां, पप्पू वर्मा, सोमवीर यादव, सत्यभान तोमर सहित भारी संख्या में किसान और महिलाए मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Comment