Home » बेरहम पुलिस, कप्तान की चौखट पर हाई वोल्टेज ड्रामा

बेरहम पुलिस, कप्तान की चौखट पर हाई वोल्टेज ड्रामा

by pawan sharma

आगरा। आगरा पुलिस का बेरहम चेहरा एक बार फिर सामने आया है। मामला सैया थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई हत्या का है। कप्तान की चौखट पर सर पटकती ये महिलाएं न्याय की गुहार लगा रही थी। चिलचिलाती धूप,पसीना से लथपथ पीड़ित महिलाओं ने हाईवोल्टेज ड्रामा कर डाला।

कप्तान की चौखट पर माथा पटकती ये महिलाएं सैया थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। हालांकि पुलिस कप्तान अमित पाठक कार्यालय में मौजूद नहीं थे। बावजूद इसके किसी भी पुलिस के अफसर और अधीनस्थ अधिकारी ने महिलाओं की बात सुनने की जहमत तक नहीं उठायी।

महिलाओं का आक्रोश भड़क उठा पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करती महिलाएं अपने बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग और न्याय की उम्मीद लेकर आई थी और देखा कि जब पुलिस बेरहम हो गई तो महिलाओं का आक्रोश फूटना लाजमी था।

करीब 1 घंटे तक कप्तान की चौखट पर पीड़ित महिलाये और परिवारीजन हंगामा करते रहे। पुलिस कर्मी आये कलेक्ट्रेट में तमाशा देख कर चले गए। पर बड़ा सवाल यह है कि इन लोगों को कब न्याय मिलेगा और हत्यारे कब सलाखों के पीछे होंगे।

Related Articles

Leave a Comment