Home » आवारा पशु और कोहरे के चक्कर में गयी किसान की जान

आवारा पशु और कोहरे के चक्कर में गयी किसान की जान

by admin

आगरा। आवारा पशुओं से जहां किसानों की खेती बर्बाद हो रही है तो वहीं अब तक कई किसान आवारा पशुओं के शिकार होकर अपनी जान भी गंवा चुके हैं। ऐसा ही एक मामला आगरा जनपद के थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव भदरौली का है। सुबह अपने एक खेत में आवारा पशुओं को भगाने गया किसान पशुओं को खदेड़ते हुए अचानक से आगरा इटावा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रैन की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि भदरौली निवासी भूरी सिंह तोमर पुत्र सोबरन सिंह उम्र करीब 60 वर्ष सुबह आगरा इटावा रेल लाइन के पास अपने खेत पर थे। आवारा पशुओं के खेत में घुस आने पर उन्हें भगाने लगे तभी रेल लाइन पार करते समय इटावा की तरफ से आगरा जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन अधिक कोहरा होने के कारण दिखाई नही दी और भूरी सिंह ट्रैन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही किसान की मौत हो गई।

किसान की मौत की सूचना पर परिजन और ग्रामीण दर्जनों की संख्या में घटना स्थल पर पहुँच गए उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं भूरी सिंह की मौत से अन्य किसानों में भी रोष व्याप्त है। उनका कहना है की अब आवारा पशुओं के कारण किसानों की मौत भी होने लगी है लेकिन प्रदेश सरकार को इससे कोई सरोकार नही है।

Related Articles

Leave a Comment