Home » यमुनापार में चोरों के हौसले बुलंद, चौकी से 100 मीटर दूरी पर चोरी

यमुनापार में चोरों के हौसले बुलंद, चौकी से 100 मीटर दूरी पर चोरी

by pawan sharma

आगरा। यमुना पार स्थित ट्रांस यमुना चौकी से 100 मीटर दूरी पर आज रात एक चोर ने शादी वाले घर को निशाना बना दिया।

दरअसल ओमवीर सिंह निवासी A 145 ट्रांस यमुना कॉलोनी के घर में उनके लड़के की शादी की तैयारियां चल रही थी और उनके घर में किराए पर रह रहे सुधीर उपाध्याय के घर में भी रिश्तेदार आए हुए थे। बीती रात करीब 1:30 बजे जब सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी एक चोर उनके घर में घुस आया और घर में रखी अलमारी से ज्वैलरी समेत करीब 20000 कैश और एक मोबाइल निकाल कर ले गए। बाकी सारा सामान सीढ़ियों के पास डाल कर चले गए।

रात को ही जानकारी होने पर घरवालों ने 100 डायल पर कॉल कर दिया जिससे पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश करने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Comment