Home » देशभर के महापौरों ने किया ताजमहल का भ्रमण, ताज देखकर सभी ने कहा वाह ताज

देशभर के महापौरों ने किया ताजमहल का भ्रमण, ताज देखकर सभी ने कहा वाह ताज

by admin

आगरा। अखिल भारतीय महापौर परिषद की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने आये शहर भर के महापौर मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए ताजमहल पहुँचे। करीब 85 मेयरों ने एक साथ मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल भ्रमण के दौरान देश भर के मेयर ताजमहल की खूबसूरती और नक्कासी को देखकर काफी उत्साहित दिखाई दिये और इस पल को यादगार बनाने के लिए फोटो भी खिंचवाए।

महापौर परिषद के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन देशभर से आये महापौर ताजमहल देखने के लिए पहुँचे थे। देशभर के महापौरों ने करीब एक घंटा ताजमहल में बिताया और ताजमहल के इतिहास की भी जानकारी ली। इस पल को यादगार बनाने के लिए सभी ने डायना बेंच पर फोटो खिंचवाए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल होटल हॉलीडे इन वापस आ गए।

ताजमहल निहारने के बाद देश भर के मेयरों ने ताज भ्रमण के अपने अनुभव विजिटर बुक के भी साझा किये। ताजमहल भ्रमण के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए शिमला की महापौर ने बताया कि वो पहली बार ताजमहल आई है। ताजमहल व आगरा भ्रमण उनका अनुभव अच्छा रहा और ताजमहल देखकर काफी उत्साहित है तो वहीं अन्य मेयरों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ताजमहल देखकर सभी उत्साहित है और इन पलो को कैमरे में भी कैद किया है।

Related Articles

Leave a Comment