Home » स्वच्छता अभियान के प्रचार में लगा गुब्बारा फटा, चार गंभीर रूप से झुलसे

स्वच्छता अभियान के प्रचार में लगा गुब्बारा फटा, चार गंभीर रूप से झुलसे

by pawan sharma

आगरा। एत्मादपुर में नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान को जागरूकता लाने के लिए कस्बे में 5 जगहों पर नाइट्रोजन के बड़े गुब्बारे लगाए गए थे। जिसमें पूर्व पार्षद की छत पर लगा गुब्बारा रविवार सुबह फट गया जिससे आसपास खड़े लोगों में से गंभीर रूप से झुलस गए इलाज के लिए आनन-फानन में प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया है।

एत्मादपुर कस्बा निवासी पूर्व पार्षद शमसाबाद के घर की छत पर पांच दिन पहले दिल्ली की एक कंपनी ने नाइट्रोजन गैस का गुब्बारा लगाया था। शनिवार की शाम को गुब्बारे से गैस लीक होने पर पूर्व पार्षद ने नगर पालिका अध्यक्ष से इसकी शिकायत की। उन्होंने कंपनी ठेकेदार को इसकी जानकारी दी। उसने रविवार को आकर चेक करने की कहा।

रात में गैस अधिक लीक होने से गुब्बारा पूर्व पार्षद की छत पर आ गया। रविवार सुबह साढ़े सात बजे लोग उसे देखने छत पर गए थे। इसी दौरान अचानक उसमें आग लगने के बाद तेज धमाका हो गया। छत पर मौजूद पूर्व पार्षद का पुत्र सोहेल (16) भाई अंसार (22), गांव के जीतू (10) पुत्र रामविलास और मुन्नेश (15) पुत्र सुरेशचंद लपटों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।

घटना के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया सूचना पर थाना प्रभारी एत्मादपुर नितिन कसाना पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भिजवाया। यहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Comment