Home » अंधविश्वास या फिर इलाज, देखिये हैरत करने वाली तस्वीरे

अंधविश्वास या फिर इलाज, देखिये हैरत करने वाली तस्वीरे

by pawan sharma

विज्ञान के जमाने में जहां भारत एक नया आयाम छूने की कोशिश कर रहा है। नई-नई तकनीकों के जरिए जहां भारत अन्य देशों को पीछे पछाड़ने की कोशिश कर रहा है तो वहीं इसी भारत के अंदर आज भी देहात और ग्रामीण अंचलों के लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं। 21वीं सदी के इस युग में ताजनगरी आगरा के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोग आज भी अपना इलाज किसी बेहतर चिकित्सक से नहीं बल्कि अंधविश्वास की तर्ज पर कर रहे हैं। जी हां यह कहानी जनपद आगरा के इरादत नगर थाना क्षेत्र की है।

इरादत नगर थाना क्षेत्र में बायगीर तीन जन्म पूर्व सांप काटे का इलाज करते है। रात भर थाली बजती है। मंत्रों का उच्चारण किया जाता है और फिर देवता खेलता है। देवता बताता है कि तीन जन्म पूर्व उसने इस व्यक्ति को क्यों काटा था और आज इस व्यक्ति को क्यों परेशान किया जा रहा है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो नहीं कहा जा सकता है । मगर यहां आने वाले लोगों में आस्था है और पूर्ण विश्वास भी कि बायगीर द्वारा इलाज शर्तिया किया जा रहा है। जरा गौर से देखिए इन तस्वीरों को एक तरफ रात भर थाली बजती है।गांव में मेला लगता है। थाली के साथ साथ मटका बाजाया जाता है और फिर शुरू होता है देवता के खेलने का सिलसिला। महिलाएं बाल खोलकर झूमती हैं और बताती हैं कि किस तरीके से तीन जन्म पूर्व सांप ने क्यों काटा था।

मून ब्रेकिंग की टीम इरादत नगर थाना क्षेत्र के छत्तीगढ़ी गांव में पहुंच गई। रात तकरीबन 11:00 बजे का समय था। जब अंधविश्वास के जरिए 3 जन्म पूर्व सांप कांटे का इलाज शुरू हुआ। तकरीबन 3 घंटे के इलाज में बायगीर थाली बजा रहे हैं। मंत्रों का उच्चारण हो रहा है। हालांकि 21वीं सदी और वैज्ञानिक युग में चिकित्सक इस इलाज को महज एक अंधविश्वास मानते हैं। तो वहीं इलाज करने वाले बायगीर का दावा है कि पिछले 50 सालों से भी ज्यादा वह इस तरीके का इलाज करते हैं। जहां तीन जन्म पूर्व किसी को सांप ने काट लिया हो। और सांप काटने के बाद उसकी मृत्यु हो गई हो। मृत्यु होने के बावजूद भी आज भी सांप या बायगीर की भाषा में जिसे देवता कहा जाता है वह आज भी महिला और पुरुषों को परेशान कर रहा है। बायगीर का दावा है कि उनका इलाज शर्तिया है। और इसी शर्त पर लोग यहां आते हैं और ठीक भी हो कर जाते हैं ।

महिला पुरुषों का खेलना, देवता का बोलना, थाली का बजना और मंत्रों का उच्चारण और तीन जन्म पूर्व सांप काटे से हुई मृत्यु का इलाज। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो नहीं कहा जा सकता। मगर यहां आने वाले लोग आज भी अंधविश्वास में अपना इलाज करा रहे है।

Related Articles

Leave a Comment