Home » ताजगंज में अंधविश्वास का ख़ेल, महिला पर सवार हुए भोलेनाथ

ताजगंज में अंधविश्वास का ख़ेल, महिला पर सवार हुए भोलेनाथ

by admin

आगरा। विज्ञान के इस युग में आज भी लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं। जहां गंभीर बीमारियों का इलाज करने के लिए बड़े-बड़े डॉक्टर फेल हो रहे हैं तो वहीं अंधविश्वास में लोग गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए एक महिला के पास पहुंच रहे हैं।

दरअसल यह तस्वीरें ताजगंज थाना क्षेत्र के देवरी रोड स्थित सेमरी का ताल की है। यहां 40 वर्षीय एक महिला खेत में बैठ गई है। महिला और उसके परिवार के लोगों का दावा है कि महिला पर साक्षात भगवान भोले शंकर विराजमान हैं। पूजा अर्चना आराधना का दौर शुरू हो चुका है। लोग बड़ी दूर दूर से यहां महिला के पास पहुंच रहे हैं। कोई बीमारी सही कराने के लिए महिला के पास पहुंच रहा है तो कोई अपनी निजी समस्या के बारे में महिला से पूछताछ कर रहा है।

ताजगंज थाना क्षेत्र के सेमरी का ताल देवरी रोड स्थित एक खेत में एक महिला बैठी है। महिला के ऊपर तंबू लगा है। ढोलक पर नाच गाना चल रहा है। भगवान भोले शंकर के भजन गाए जा रहे हैं। पास में ही अगरबत्ती लगा दी गई है। प्रसाद के रूप में फल और अन्य सामान आ रहा है तो चढ़ावे में रुपए भी पहुंच रहे हैं। नाच गाना पूजा-अर्चना और आराधना के साथ में लोग यहां पर अपनी निजी समस्या के बारे में जानकारी लेने पहुंच रहे हैं।

आसपास के लोग ही नहीं दस, बीस और पचास किलोमीटर दूर से लोग इस महिला के पास पहुच रहे है। लोग अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं। सुबह शुरू होता है पूजा अर्चना और आराधना का दौर जो देर रात तक चलता है। दावा किया जा रहा है कि यह महिला गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज कर रही है।

मगर शायद विज्ञान इस बात की इजाजत नहीं देता। हिंदुस्तान के अंदर हम चंद्रयान की बात करते हैं। एंड्रॉयड मोबाइल का जमाना आ गया। मगर अभी तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है जहां इस महिला के कहे अनुसार गंभीर बीमारी का इलाज हो गया हो। लोग कुछ भी कहे मगर शायद चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के लहजे में यह महज अंधविश्वास ही है।

Related Articles

Leave a Comment