Home » सुपर डांसर सीजन 3 के होनहारों का हुआ सम्मान

सुपर डांसर सीजन 3 के होनहारों का हुआ सम्मान

by pawan sharma

आगरा। हेरिटेज पब्लिक स्कूल ट्रांस यमुना कॉलोनी आगरा के विद्यार्थी निखिल बघेल व वंशिका बघेल ने सोनी चैनल पर चल रहे शो सुपर डांसर 3 में चयनित होकर अपने आगरा शहर व विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर हेरिटेज पब्लिक स्कूल की तरफ से यूनिट वन में उनका भव्य स्वागत किया गया।

प्रबंधक लाखन सिंह कुशवाहा जी ने निखिल बघेल व वंशिका बघेल का माला पहनाकर स्वागत किया।

तत्पश्चात एक विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें हेरिटेज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लाखन कुशवाह व प्रधानाचार्य रूपिंदर कौर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया रैली में स्कूल के तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह रैली ट्रांस यमुना कॉलोनी की एबीसी तीनों ब्लॉक में निकाली गई एवं इस सम्मान से निखिल बघेल व वंशिका बघेल दोनों ही अपने आप को बड़ा ही गदगद महसूस कर रहे थे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक लाखन सिंह कुशवाह प्रधानाचार्य रुपिंदर कौर करीब 12 विद्यार्थी इंस्ट्रक्टर रोशनी जैन इंस्ट्रक्टर उषा कपूर रिंकु मिश्रा गौरव जादौन शिवम गुप्ता दीपक पाराशर पायल अमरनानी शीतल चौधरी सलोनी गुप्ता आरती श्रीवास्तव दीपिका कुशवाहा मीडिया प्रभारी सोनू अब्बास हरिओम गुप्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Comment