Home » सूने घर को चोरो ने बनाया निशाना

सूने घर को चोरो ने बनाया निशाना

by pawan sharma

सिकंदरा थाना क्षेत्र के ममता विहार कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब अज्ञात चोरों ने सूने घर को अपना निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने घर के तीन कमरों के ताले चटकाये और नगदी सहित सोने व चांदी के आभूषण ले गए। चोरी की इस घटना की जानकारी पडोसी ने सुबह पीड़ित परिवार को फ़ोन करके दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर देने की बात कही है।

बताया जाता है की मकान मालिक मूलचंद अपने पूरे परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के घर अछनेरा के नगरिया गाँव गए थे। तभी पीछे से अज्ञात चोरो ने सूने घर को अपना निशाना बना लिया। घर में चोरी की घटना से पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि चंद घंटों में ही वे कंगाल कैसे हो गए।

पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि घर में संयुक्त परिवार रहता है इसलिए चोरों के हाथ तीन परिवारों का माल हाथ लग गया इससे उन्हें बहुत नुक्सान हो गया जिसका उन्हें अंदाजा भी नहीं था।

फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस से चोरों को पकड़ उनके पूरे सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Comment