Home » स्टाइलिश फ़ोटो खिंचाने के चक्कर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

स्टाइलिश फ़ोटो खिंचाने के चक्कर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

by pawan sharma

आगरा। हाथ में पिस्टल लेकर स्टाइलिश फ़ोटो खिंचाने के चक्कर मे एक महिला की जान पर बन आई। विभिन्न अदाओं फोटो में फोटो खिंचाने के चलते अचानक से पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली महिला के सीने के आर पार हो गई। पिस्टल चलने और महिला को खून से लथपत देखकर घर में हड़कंप गया। घर में मौजूद लोग महिला को आनन फानन में हॉस्पिटल लेकर भागे जहाँ महिला का इलाज चल रहा है लेकिन स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुँच गये और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

घटना सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी स्थित दुर्गा नगर की है। क्षेत्र में सुभाष सिंह तोमर जो जम्मू में सेना में सूबेदार है रहते है। बताया जाता है कि सुभाष सिंह अपने पुत्र से मिलने दिल्ली गए हुए थे। घर में लाइसेंसी पिस्टल रखी हुई थी। उस पिस्टल से फ़ोटो खिंचाते वक्त गोली चल गई और यह हादसा हो गया। मौके पर पहुँचे सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि घटना के वक्त सुभाष तोमर मौजूद नही थे। घर मे बहू जानवी, बेटी स्नेहा और बहू की माँ मौजूद थी। बेटी स्नेहा ने बताया कि भाभी पापा की पिस्टल देख रही थी तभी मोबाइल से फ़ोटो खिंचाने के लिए कहा और अचानक से गोली चल गई।

सीओ सदर ने बताया कि घायल अवस्था में महिला को तुरंत उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी सुभाष को दे दी गयी। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment