Home » एसएसपी ने कसी कमर, खुलेआम कूड़ा जलाना अब पड़ सकता है भारी, लगेगा इतना जुर्माना

एसएसपी ने कसी कमर, खुलेआम कूड़ा जलाना अब पड़ सकता है भारी, लगेगा इतना जुर्माना

by pawan sharma

आगरा। अपराधियों की कमर तोड़ने, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और औचक निरीक्षण के लिए अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले आगरा के एसएसपी अमित पाठक ने अब शहर के वातावरण को स्वच्छ रखने का भार उठाया है। आगरा शहर का वातावरण कूड़ा जलाने को लेकर सबसे ज्यादा प्रदूषित हो रहे हैं। इसको लेकर आगरा पुलिस एससपी अमित पाठक के नेतृत्व में जनजागरूकता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इतना ही नही जो व्यक्ति कूड़ा जलाते हुए मिल गया उस पर 25 हजार तक जुर्माना लगाए जाने के भी आदेश दिए गए है। एससपी अमित पाठक ने प्रेसवार्ता के दौरान इस नए अभियान की जानकारी दी।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए अमित पाठक ने बताया कि शहर में वायु प्रदुषण बढ़ता चला जा रहा है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन नगर निगम और प्रदुषण विभाग की बैठक हुई है। बैठक में शहर में अवैध रूप से कूड़ा जलाए जाने के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाने और ऐसा करने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही कर जुर्माना लगाया जाना तय हुआ है। जो व्यक्ति घर के बाहर या सड़क पर कूड़ा जलाते पकड़ा गया उस पर 5 हजार और डलाबघर में कूड़ा जलाने वाले पर 25 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।

एससपी अमित पाठक ने बताया कि कूड़ा जलाये जाना एक सामाजिक अपराध है। इससे वातावरण को तो नुकसान है ही वही व्यक्ति भी सुरक्षित नही है क्योंकि धुंए से कई गंभीर बीमारियां पनपती है। इसलिए कूड़ा जलाने में सीआरपीसी के तहत कार्यवाही होगी और उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। आज जुर्माना नगर निगम वसूल करेगा।

एससपी अमित पाठक ने बताया कि शहर टीटीजेड की श्रेणी में शामिल है। इसके मुताबिक आगरा शहर में खुले में कूड़ा नही जल सकता है। लेदर कटिंग, सूखी पत्तियां, कोयले को जलाने पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। इसलिए नगर निगम के साथ मिलकर इस अभियान को साकार रूप दिया जाएगा जिससे लोग कूड़ा बिल्कुल भी न जलाये।

Related Articles

Leave a Comment