Home » स्पिक मैके और शब्दम संस्था भारतीय शास्त्रीय संगीत कला में छात्रों को बना रही है निपुण

स्पिक मैके और शब्दम संस्था भारतीय शास्त्रीय संगीत कला में छात्रों को बना रही है निपुण

by pawan sharma

फ़िरोज़ाबाद। भारतीय शास्त्रीय संगीत कलाओं को हर विद्यार्थी तक पहुँचाने और इन कलाओं से छात्रों को जोड़ने के लिए स्पिक मैके और शब्दम् संस्था की ओर से सांस्कृतिक आंदोलन चला रखा है। इस अभियान के अंतर्गत संस्था की ओर से
फिरोजाबाद के न्यू नारायण विद्यालय शिकोहाबाद, सर्वोदय स्थली ब्रहमाण्डेश्वर वाकलपुर, प्राथमिक विद्यालय नीम खेरिया, एस.आर. ज्ञानेश्वरी इण्टर कालेज में कथक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में
बारह सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में अंतराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना दीप्ती गुप्ता पहुँची जिन्होंने छात्रों को शास्त्रीय संगीत और नृत्य के इतिहास और इसकी बारीकियो से रूबरू कराया।

कार्यशाला में अंतराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना दीप्ती गुप्ता ने पताका, सूची, अर्द्धचन्द्र, मुष्ठी मुद्राओं के साथ-साथ उन्होंने शेर, सर्प एवं मयूर की मुद्रओं की प्रस्तुति दी और छात्राओं से भी उसका अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न रस तथा सभी शास्त्रीय नृत्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। इसके साथ हिन्दलैम्प्स परिसर स्थित संस्कृति भवन में भी एक कार्यक्रम आयेाजित किया गया।
अंतराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना दीप्ती गुप्ता भारत के कई शहरों जैसे जबलपुर, भोपाल, त्रिवेद्रम, जयपुर, लखनऊ, मुम्बई के साथ-साथ विदेशों में यूनाइटेड किगडम, मंगोलिया, मलेशिया, बहरीन, चीन इत्यादि कई देशों में भारतीय संस्कृति की पताका लहरा चुकी हैं।

अंतराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना दीप्ती गुप्ता से मिलकर और भारतीय शास्त्रीय संगीत का परीक्षण लेकर छात्राएं काफी उत्साहित दिखाई दिए और इस नृत्य को सीखने में रुचि भी दिखाई।

कार्यक्रम में सुबीर दत्ता, मंजर उलवासै, अरविन्द तिवारी, एस.के. शर्मा, मनोज कुलश्रेष्ठ, पुष्कर तिवारी, प्रभा सिंह, सविता शर्मा, दीपक औहरी, मोहित जादोंन, अभिषेक श्रीवास्तव, बत्रा सर, आर.सी. गुप्ता, आर.एन.यादव, शरद कृष्ण, विकास पालीवाल सहित अनेक दर्शक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment