Home » भारत की सबसे बड़ी थाली में सभी राज्यों के स्पेशल व्यंजन

भारत की सबसे बड़ी थाली में सभी राज्यों के स्पेशल व्यंजन

by pawan sharma

आगरा। गुरमे क्लब ने सर्वाधिक व्यंजनों से सजी देश की सबसे बड़ी थाली बनाकर इतिहास रचा है। क्लब की इस उपलब्धि ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराया है। गुरमे क्लब की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन होटल क्लार्क शिराज में किया गया था। साढ़े छ फुट लंबी थाली में उत्तर भारत, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मेघालय, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, गोआ सहित सभी 29 राज्यों के 233 पकवान सजाए गए थे। साढ़े छ फुट की देशभर के व्यंजनों से सजी हुई थाली का परीक्षण करने के लिए दिल्ली से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि विभा भाटिया और राहुल भाटिया होटल क्लार्क शिराज पहुंचे थे जिन्होंने इसका वास्तविक सत्यापन किया।

इस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि महापौर नवीन जैन ने एक ही थाली में देशभर के पकवान बनाए जाने कार्य की सराहना की। उनका कहना था कि यह एक अनूठा रिकॉर्ड्स है जो शहर के लिए गौरव की बात है। इससे देश के राज्यों की संस्कृति भले ही अलग हो लेकिन सब संस्कृतियों देश को एक बनाने का संदेश देती हैं, ऐसा संदेश 233 व्यंजनों से सजी हुई इस थाली के माध्यम से गया है।

गुरमे क्लब की अध्यक्ष रेणुका डंग ने बताया कि क्लब में सबसे बड़ी थाली सबसे ज्यादा व्यंजन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले दिल्ली में साढे 4 फीट की थाली बनाई गई थी जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए पिछले 1 महीने से तैयारी चल रही थी। सदस्यों ने अपने घर पर ही व्यंजन तैयार किए और आज यहां प्रदर्शित किए गए हैं। क्लब के उपाध्यक्ष मयूरी मित्तल ने बताया कि इस रिकॉर्ड्स के बनाने के लिए देश भर से लोगों का सहयोग लिया गया था। संस्था के सदस्यों ने अपने अपने राज्यों के व्यंजन यहां प्रस्तुत कर एकता की मिसाल दी है।

इस कार्यक्रम के दौरान इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के दिल्ली से आए प्रतिनिधियों ने इसका परीक्षण कर संस्था को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र भी दिया।

Related Articles

Leave a Comment