Home » दरवेश यादव हत्याकांड को लेकर सपा-रालोद का प्रदर्शन

दरवेश यादव हत्याकांड को लेकर सपा-रालोद का प्रदर्शन

by pawan sharma

आगरा। दिन दहाड़े दीवानी परिसर में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हुई हत्या में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाए जाने और इस पूरे मामले की जांच हाई कोर्ट के जज से कराये जाने की मांग को लेकर सपा और रालोद ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा और रालोद के कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुँचे और अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जिला प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर सपा निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव और रालोद अध्यक्ष मालती चौधरी ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया और प्रदेश में पूरी तरह से जंगल राज चलने की बात कही। उनका कहना था कि सरेआम उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या होना कोई छोटी बात नही है। इस हत्या कांड की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इस मौके पर सपाइयों ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए है।

महामहिम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सपाई और रालोद कार्यकर्ताओं का कहना था कि मौजूदा राज्यपाल अखिलेश सरकार में कोई भी छोटी से छोटी घटना हो जाती थी तो कानून व्यवस्था को लेकर बड़े आरोप लगाते रहते थे लेकिन इस सरकार में उस सरकार के कार्यकाल से कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है और राज्यपाल खामोश है। अब राज्यपाल कानून व्यवस्था पर कोई टिपणी नही करते है जो उनकी कथनी करनी पर सवाल खड़ा करता है।

सपा नेता श्याम भोजवानी और रालोद कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगातार प्रदेश में महिलाओ, बच्चियों,और युवतिया सुरक्षित नही है। आयेदिन आधी आबादी के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही है, व्यापारियों के साथ लूट और लोगों को जान से मारने तक की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नही है। प्रदेश की योगी सरकार केवल अधिकारियों के साथ बैठक कर अपना पल्ला झाड़ रही है।

सपाइयों ने दरवेश यादव हत्याकांड को लेकर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई और घटना का सही खुलासा ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

Related Articles

Leave a Comment