Home » सपा-बसपा गठबंधन बेमेल है, मोदी को दोबारा पीएम बनाएं – गृहमंत्री

सपा-बसपा गठबंधन बेमेल है, मोदी को दोबारा पीएम बनाएं – गृहमंत्री

by pawan sharma

आगरा। लोकसभा चुनाव को लेकर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह आगरा जिले के दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए आगरा आये। देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट के प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल के लिए जनसभा को संबोधित करने के लिए आँवलखेड़ा पहुँचे थे तो फतेहपुर सीकरी लोकसभा प्रत्यासी राजकुमार चाहर के लिए खैरागढ़ मंडी में जनसभा को संबोधित किया। इन जनसभाओं में पहुँचने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रत्याशीयो ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत किया।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आगरा लोकसभा सुरक्षित सीट के प्रत्याशी प्रो0 एसपी सिंह बघेल के लिए आँवलखेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक बार फिर आप लोगों के बीच में हूँ। इससे पहले में विधायक रामप्रताप चौहान के चुनाव प्रचार के लिए आया था। आपसे सहयोग मांगा और आपने रामप्रताप चौहान को विधायक बनाया। इसके लिए मैं आप सभी को प्रणाम करता हूं। इस बार मैं लोकसभा प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल के लिए आया हूं। इस क्षेत्र से इस बार बघेल की जीत हुई तो आप सभी का मस्तिक भी ऊंचा होगा।

इस तरह राजनाथ सिंह ने ठाकुरों की बाईसी को एक बार फिर प्रभावित करने का प्रयास किया। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में बाईसी का वोट चुनाव को प्रभावित करता है। जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गठबंधन और कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। मंच से उन्होंने साफ कहा कि सपा बसपा का गठबंधन तो बेमेल है। उसका कोई आधार नही है तो उसकी सरकार कैसे बन सकती है।

इसके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खेरागढ़ की मंडी समिति भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए विजय संकल्प जनसभा रैली को संबोधित किया। ग्रामीणों को संबोधित करते मोदी सरकार की उपलब्धियों को सभी के सामने रखा। उन्होंने कहा कि आज मजदूर और किसान की योजनाओं का पैसा सीधे लोगों तक पहुँच रहा है जबकि कांग्रेस के शासन में दिल्ली से चलने वाला पैसा गरीब व किसान तक नही पहुँचता था लेकिन अब ऐसा नही है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी, जवाहर लाल नेहरू और इन्दिरा गान्धी के गरीबी हटाओ नारे पर चल रहे हैं। इसलिए हमें देश को ही कांग्रेस मुक्त करना है। जब देश कांग्रेस मुक्त हो जायेगा तो अपने आप गरीबी दूर हो जायेगी।

इस दौरान गृहमंत्री ने सभी लोगों से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को अधिक से अधिक वोटों से जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Comment