Home » देवी-देवताओं पर अश्लील टिप्पणी से भड़के सामाजिक कार्यकर्ता, दर्ज कराया मुकदमा

देवी-देवताओं पर अश्लील टिप्पणी से भड़के सामाजिक कार्यकर्ता, दर्ज कराया मुकदमा

by pawan sharma

आगरा। पिछले काफी समय से व्हाट्सएप ग्रुप पर हिन्दू देवी देवताओं एवं जाति विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी किये जाने से नाराज एक सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत शर्मा ने ऐसे लोगों के खिलाफ थाना मलपुरा के ककुआ चौकी पर तहरीर दी है। सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत शर्मा ने व्हाट्सएप ग्रुप पर देवी देवताओं और विशेष समाज पर होने वाली टिपड़िया दिखाई और इन कमेंट का प्रिंट निकालकर सबूत के तौर पर तहरीर के साथ देकर पुलिस से ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की।

समाजिक कार्यकर्ता रमाकांत शर्मा ने बताया कि वो व्हाट्सएप पर कुछ ग्रुप के साथ जुड़े है लेकिन उनमें से तीन व्हाट्सअप ग्रुप चाहत जिंदगी, युवक युवती परिचय एवं रियल पर काफी दिनों से हिन्दू धर्म एवं देवी देवताओं के खिलाफ अपमानजनक एवं अश्लील टिप्पणी देखने को मिल रही थी। इतना ही नही इन ग्रुप में शामिल कुछ लोग तो ब्राह्मण समाज के खिलाफ भी टिपड़ी करने से पीछे नही रहते। उन्होंने बताया कि सामाजिक वैमनस्यता फैलाने के उद्देश्य से इस ग्रुप में अश्लील कमेंट्स करने वालो को उन्होंने समझाया तो वे धमकी देने पर उतर आए।
समाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि इन ग्रुप में कई राज्य के युवक शामिल हैं जिनका उद्देश्य सिर्फ समाजिक विद्वेष  फैलाना है।

सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत शर्मा ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत थाना मलपुरा के ककुआ चौकी पर लिखित में दी है। पुलिस ने जांच कर ऐसे लोगो के खिलाफ उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Comment