Home » फूहड़ता का डांस, लुटते नोट, पुलिस की मौजूदगी, शर्मनाक

फूहड़ता का डांस, लुटते नोट, पुलिस की मौजूदगी, शर्मनाक

by pawan sharma

आगरा। फूहड़ता का डांस लुटाए जा रहे हैं नोट और पुलिस की मौजूदगी शायद यह वीडियो समाज के लिए शर्मनाक है। बताया जा रहा है कि है वीडियो खंदौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़िया के पास का है। खंदौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़िया में इन दिनों नौटंकी का कार्यक्रम चल रहा है। इस नौटंकी में बाहर से बारबालाएं बुलाई गई है। जहां जमकर अश्लीलता परोसी जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस की मौजूदगी में बारबालाओं पर लूटते नोट और अश्लीलता परोसने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि गांव में एक मंच बनाया गया है जिसमें बार बालाएं अश्लीलता परोस रही है। फूहड़ता का डांस चल रहा है और नोट भी लुटाए जा रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस खुद इस अश्लीलता के डांस में मौजूद है।

ऐसा नहीं पूर्व में इसी नौटंकी के चलते गांव में गोलीकांड भी हो चुका है। बावजूद इसके पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है।

बताया जा रहा है इसी नौटंकी को एसडीएम ने रुकवाया था। मगर फूहड़ता और अश्लीलता का यह डांस आज भी जारी है। अश्लीलता परोसने के मामले में पुलिस की मौजूदगी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान भी लगा रही है।

Related Articles

Leave a Comment