Home » धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, भजनों से गुंजायमान हुआ पंडाल

धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, भजनों से गुंजायमान हुआ पंडाल

by pawan sharma

आगरा। शांता पैलेस कमला नगर बालाजी नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य पंडित राममूर्ति दीक्षित जी महाराज ने सभी भक्तों को सूर्यवंश की कथा सुनाई,
साथ ही भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरा पंडाल कृष्ण राधा नाम से गुंजायमान हो गया, सभी भक्तों ने भगवान के भजनों पर जमकर नृत्य किया। व्यास जी ने भगवान कृष्ण जन्म पर विस्तार से बताया। यह भी बताया कि भगवान कभी जन्म नहीं लेते। भगवान अजन्मा है। भगवान कलयुग में हमेशा उस वक्त के साथ रहते हैं, जो भक्त भगवान का भजन करता है और मन से उनको पुकारता है, मेरे कन्हैया सब कुछ छोड़ कर अपने भक्तों का उद्धार करते हैं।

कथा में कृष्ण जन्म पर बधाइयां गाई गई और सभी भक्तों ने भगवान के भजनों पर जमकर नृत्य किया, साथ ही सभी लोगों ने भगवान कृष्ण को माखन मिश्री का भोग भी लगाया और कथा पांडाल को भव्यता रूप से सजाया भी गया। कथा में व्यास जी महाराज ने वेद मंत्रों के साथ भगवान कृष्ण को पुकारा। सभी लोगों ने कन्हैया जी की आरती उतार कर धर्म लाभ कमाया। कथा में मुख्य यजमान विष्णु अग्रवाल प्रेमलता अग्रवाल अंकुर गोयल शुभम मनीष मनोज पंकज आदि लोगों ने कथा में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Comment