Home » सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ संस्था ने किया होनहार बेटियों का सम्मान

सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ संस्था ने किया होनहार बेटियों का सम्मान

by pawan sharma

आगरा। सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट ने कमला नगर स्थित टेंप्टेशन रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह का आयोजान किया गया। इस सम्मान समारोह में इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में आगरा टॉप करने वाली तीनों बेटियों को सम्मानित किया गया। इनमें आईएससी बोर्ड की सेंट कॉर्नेड से दक्षिता अग्रवाल (98.25 प्रतिशत), सीबीएसई बोर्ड की सिम्पकिन्स की काजल अग्रवाल (98 प्रतिशत) और यूपी बोर्ड से ब्रज पब्लिक स्कूल, ट्रांस यमुना की स्मृति सिंह (88.80 प्रतिशत) शामिल रहीं। इस सम्मान को पाकर छात्राएं काफी उत्साहित नजर आई।

छात्राओं का कहना था कि अभी तक कई प्रतियोगिताजब को जीतकर सम्मान पाया है लेकिन किसी सामाजिक संस्था से सभी के सामने सम्मान पाना एक अलग सी अनिभूति दे रहा है।

समारोह में सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल पेंट व महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रबंधक रविकांत चावला ने संयुक्त रूप से कहा कि यह कार्यक्रम पढ़ेगी बेटी तो बढ़ेगी बेटी अभियान को समर्पित है। इन बेटियों पर आगरा को नाज है जिन्होंने आगरा के नाम रोशन किया है। यही हमारी गंगा, जमुना व सरस्वती और मां शारदे का साकार रूप हैं। सभी ने मिलकर इन बेटियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट, संस्थापिका श्रीमती सुमन गोयल, महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रबंधक व निदेशक रविकांत चावला, अनु चावला, प्रिया कपूर, संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मोहिनी तिवारी और सेवा आगरा के चेतन वर्मा, हरिओम गोयल, सत्येंद्र सिंह, डॉक्टर किशोर अग्रवाल व ब्रजेश अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment