Home » संजलि के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस ने ये की मांग

संजलि के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस ने ये की मांग

by pawan sharma

आगरा। बालिका संजलि की दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मृत्यु होने के बाद जैसे ही बालिका का शव लालयू गांव पहुँचा तो राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मृतका के घर पहुँच गए। सपा,बसपा और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मृतका संजलि के अंतिम दर्शन किये और अपनी संवेदनाये व्यक्त की। इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है तो सभी ने इस घटना की निंदा करते हुए दुख भी व्यक्त किया। लालयू गांव पहुँचे कांग्रेस के उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह का कहना था कि इस घटना ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। उनका कहना था कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबबर ने भी संजलि के हत्यारों को पकड़ने की मांग की है। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवार के साथ है और पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस हर स्तर की लड़ाई लड़ेगा।

प्रदेश सचिव राजू लवानिया का कहना है कि आरोपियों ने एक परिवार नही बल्कि दो परिवार को बर्बाद कर दिया है। इस गाँव मे अब संजलि के साथ साथ उसके भाई का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रदेश सचिव विनोद बंसल का कहना है कि इस घटना ने दिल्ली दामिनी हत्याकांड की याद ताजा कर दी है। इस घटना ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में जंगल राज है। योगी सरकार कानून व्यवस्था के मामले में फैल है। अगर जल्द ही संजलि के हत्यारे गिरफ्तार नही हुए तो उग्र आंदोलन तक किये जायेंगे।

इस दौरान प्रदेस उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, दीवान सिंह मुखिया सुरेश रावत, शाहिद खान ओम शर्मा ,आशाराम, राजपाल सिंह मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Comment