Home » सातवीं बार कांग्रेस से निगम में जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे शिरोमणी

सातवीं बार कांग्रेस से निगम में जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे शिरोमणी

by pawan sharma

आगरा। कांग्रेस पार्टी की हर निकाय चुनाव में पार्टी की इज्जत बचाने वाले का वरिष्ठ कांग्रेसी शिरोमणि ने इस बार भी पार्टी की लाज रखी है। पिछले 6 बार से नगर निगम के सदन में कांग्रेस से क्षेत्रीय जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी शिरोमणी ने इस बार से 47 वार्ड से लड़े और वार्ड बदलने के बाबजूद भी शिरोमणी ने अपने कांग्रेसी मित्रो के साथ व्यक्तिगत महेनत कर जीत हासिल की है।

शिरोमणी के इस बार फिर पार्षद चुने जाने पर परिवारीजनों के साथ साथ उनके कांग्रेसी मित्र भी काफी उत्साहित है। इस जीत के बाद सभी ने शिरोमणी का जोरद्वार स्वागत किया। जीत हासिल करने वाले पार्षद शिरोमणी का कहना था कि यह जीत मेरी नहीं बल्कि मेरा सहयोग करने वाले सभी लोगों का है। वार्ड बदलने पर सभी लोगों ने पूरा सहयोग किया और उन्हीं की मेहनत से जीत हासिल हुई है।

वरिष्ठ कांग्रेसी भारत भूषण का कहना था कि इस बार वार्ड बदलने पर शिरोमणी ने भरपूर मेहनत की जिसका नतीजा रह की उनकी जीत हुई। इतना ही नहीं शिरोमणी ने हमेशा से ही क्षेत्र के विकास के लड़ाई लड़ी है जिसका नतीजा है कि उनकी जीत हुई है।

वरिष्ठ कांग्रेसी ओम शर्मा ने इस जीत को व्यक्तिगत जीत बताया। उनका कहना था कि शिरोमणी पिछले 6 बार से पार्षद है। वे जिस वार्ड से पार्षद रहे उस क्षेत्र में विकास ही हुआ है और लोग भी शिरोमणी को जानते है। इसलिए शिरोमणी ने अपने विकास कार्य के माध्यम इस बार भी जीत हासिल की है।

Related Articles

Leave a Comment