Home » एकता के पर्व पर दौड़े भाजपाई, विधायक ने की अगुवाई

एकता के पर्व पर दौड़े भाजपाई, विधायक ने की अगुवाई

by pawan sharma

फतेहाबाद। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कस्बा फतेहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाई। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार सुबह फतेहाबाद बाह रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शुरू हुआ।

कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र वर्मा ने किया इस दौरान उन्होंने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्रीय एकता के लिए काफी काम किया था तथा भाजपा की सरकार इस और गंभीरता से प्रयास कर रही है। देश का विकास देश की अखंडता पर निर्भर करता है जो देश की जनता की एकता के बिना असंभव है। रन फॉर यूनिटी कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई आगरा रोड पर अवंती बाई चौक पर सम्पन् हुई।

रन फॉर यूनिटी यात्रा में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक, यदुवंश वर्मा, भाजपा जिला मंत्री बबिता चौहान, रूबी जैन, सुशील शर्मा मनीष चक, राजकुमार चक, राजेश शर्मा, राजकुमार, दीपा राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment