Home » रजवाह के पानी मे डूबी फसल, मुसीबत में अन्नदाता

रजवाह के पानी मे डूबी फसल, मुसीबत में अन्नदाता

by admin

आगरा। तहसील एत्मादपुर के खंदौली ब्लॉक के अंतर्गत गांव खांडा में सहपऊ रजवाह फूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। आपको बता दें कि सहपऊ रजवाह में कल पानी आया था। देर रात को पटरी टूटने पर किसान पहुंचे और उन्होंने तत्काल सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। कुछ ही घंटों बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारी सींचपाल रामप्रकाश व विजय प्रताप सिंह पहुंच गए। उन्होंने तुरंत ही उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जब सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न होने के बाद जेसीबी पहुँची और काफी मशक्कत के बाद उस कटान को रोका गया।

किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से सैकड़ों बीघा गेंहू की फसल बर्बाद हो गई है। जिसमें कई किसानों ने 7000 रुपये/बीघा खेत को भाड़े पर लिया था अब वे किसान बहुत दुखी हैं। जब सिंचाई विभाग के कर्मचारियों रामप्रकाश व विजय प्रताप से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे सूचना मिलने पर उच्च अधिकारियों को सूचना दी और जेसीबी बुलाकर कटान को रोका गया है। सूचना मिलते ही सपा नेता दिनेश यादव घटना स्थल पर पहुंचे और सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की कहा।

पीड़ित में किसान धनपाल की 15 बीघा, केदारी मास्टर 11 बीघा, गोधन सिंह 11, लाखन सिंह 11, ओमबीर 11, बनबारी 11, रामप्रकाश 8, नाथूराम 7, रघुबीर 2, विजय सिंह 1, सुधीर 10, सुनील 10,पप्पू 5, श्यामसुंदर 10, धनपाल 4, वकील 4, राजनसिंह 2, मुकेश 4, विजेंद्र 14, कलेंडर 14, राजवीर 14,रामवीर 14,रामकिसन14,संजय 5, रनवीर व प्रमोद 3-3 बीघा पट्टे पर, जयनारायण11, सुभाष 8, राजेंद्र 8, अनिल 20, सुनील 20, लाखन सिंह 14, रामेश्वर सिंह 14, सोनू 6, राजवीर, भूरी सिंह,व तुर्रम सिंह की 5-5 बीघा फसल जलमग्न होने से बर्बाद हो गई है।

सहपऊ रजवाह एत्मादपुर के किसानों के मुसीबत बनी हुई है। कभी किसान बम्बे पानी न आने की बजह से दुखी रहते है तो कभी बम्बे की कटान की वजह से किसान की जान आफत में पड़ जाती है। किसानों को मुआवजा मिलेगा तब मिलेगा लेकिन फिलहाल तो किसान अपनी फसल के पास बैठकर् रोने को मजबूर है।

एत्मादपुर से दीपक बघेल के साथ पवन शर्मा की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Comment