Home » हथियारों के बल पर बस रोक बदमाशों ने की जमकर लूटपाट

हथियारों के बल पर बस रोक बदमाशों ने की जमकर लूटपाट

by admin

कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने बस से उतरे यात्रियों को असलहा के दम पर लूट लिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने दो मासूमों को मां की गोद से छीनकर खेत में फेंक दिया। विरोध करने पर यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की गयी। इतना ही नही बदमाश यात्रियों से लाखों रुपये की नकदी और आभूषण लूटकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय पुलिस व पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पहुँच गए। पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया और इस पूरे मामले की जानकारी ली।

पीड़ित यात्री उदयवीर पुत्र भीकम सिंह निवासी चकेरी गाँव और दौकेली गांव निवास हरपाल अपने परिवारों के साथ दिल्ली से कासगंज आने वाली बस में रात में सवार हुए। परिवार के महिलाएं और बच्चे भी साथ थे। बस (यूपी 81बीटी6882) शुक्रवार तड़के तकरीबन तीन बजे ढोलना क्षेत्र के गांव चकेरी के समीप पहुंची अज्ञात बदमाशों ने बस पर हमला बोल दिया। बदमाशो ने हत्यारों के बल पर जमकर लूटपाट की और जिन लोगों ने विरोध किया उनके छोटे बच्चों को बस से बाहर फेंक दिया जिससे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसपी ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए खुलासे के लिए तीन टीमे लगा दी है। इस घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस में ग्रामीणों के साथ खेतों से लेकर जंगलों तक कॉम्बिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। बस यात्रियों के साथ बदमाश लगभग 30 मिनट तक लूटपाट करते रहे।

एसपी कासगंज ने बताया कि घटनास्थल पर आसपास आबादी नहीं है। ऐसे में ग्रामीण भी जल्दी एकत्रित नहीं हो सके। बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। दौकेली और चकेरी के दो परिवारों के सदस्यों को एक साथ घेरा और उनको अपना निशाना बनाया। फिलहाल इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है और लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment