Home » विहिप की बैठक में सौंपे गए दायित्व

विहिप की बैठक में सौंपे गए दायित्व

by pawan sharma

फतेहाबाद। संगठन को मजबूत करने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल की एक आवश्यक बैठक आरएसएस कार्यालय जरारी हाउस में संपन्न हुई। जिसमें विहिप जिला सह मंत्री मेहताब सिंह धाकरे ने संगठन के कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व सौंपे और संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए।

विहिप जिला सह मंत्री ने जेकेश शर्मा प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, दीपक कुमार प्रखंड सह मंत्री विश्व हिंदू परिषदज़ भूपेंद्र धाकरे प्रखंड उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, रवि उपाध्याय प्रखंड सह संयोजक बजरंग दल, ओंकार सिंह बघेल नगर सह संयोजक बजरंग दल की जिम्मेदारी दी है।

नवागत पदाधिकारियों ने पूरे फतेहाबाद में संगठन को मजबूत करने और हर हिन्दू को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने की बात कही है। इस दौरान विहिप, बजरंग दल नेताओं ने फतेहाबाद में धर्म स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को 48 घंटे में हटवाने की मांग की है जिससे न्यायलय के आदेशों का पालन हो सके।

इस दौरान प्रमुख रुप से प्रदीप मोहनिया, डूंगर सिंह चौहान, नीतीश मोहनिया, मेहताब ठाकरे, भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह ,पंजाब सिंह ,सत्येंद्र उपाध्याय, कृष्ण कुमार ,विक्रम सिंह ,पप्पू चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment