Home » रामलीला मैदान में मनाया गया गणतंत्र दिवस, देश में अमन-चैन की मांगी गयी दुआ

रामलीला मैदान में मनाया गया गणतंत्र दिवस, देश में अमन-चैन की मांगी गयी दुआ

by pawan sharma

आगरा। कांग्रेस पार्टी की ओर से रामलीला मैदान पर राष्ट्रीय पर्व मनाये जाने की परंपरा को शहर कांग्रेस पार्टी ने जारी रखा है। शनिवार को शहर कांग्रेस पार्टी की ओर से बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान पर 70वां गणतंत्र दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान पर ध्वजारोहण करने के लिए शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पहुँचे। जहाँ सेवादल के कार्यकर्ता परंपरा निभाते हुए शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन को ध्वजारोहण स्थल पर ले गए। शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर ध्वज को सलामी भी दी।

ध्वजारोहण के बाद शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देश में अमन चैन बनाये रखने के हर संभव प्रयास करने और साम्प्रदायिक ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देने की शपथ दिलाई। इसके बाद शहर अध्यक्ष ने सभी को गणतंत्र की बधाई दी।

मीडिया से वार्ता करते हुए शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने बताया कि आजादी के बाद से रामलीला मैदान पर राष्ट्रीय पर्व को मनाये जाने का सिलसिला शुरू हुआ है जो आज भी कायम है। कांग्रेस कार्यकर्ता से सर्व समाज को साथ लेकर ध्वजारोहण किया जाता है और सभी से देश की अखण्डता और भाईचारा बनाये रखने की अपील की जाती है।

Related Articles

Leave a Comment