Home » धर्म की नगरी में हुआ अधर्म

धर्म की नगरी में हुआ अधर्म

by pawan sharma

मथुरा। धर्म और आस्था के लिए विख्यात वृन्दावन में बुधवार को एक शर्मशार करने वाला मामला आया जिसने धर्म नगरी को शर्मशार कर दिया। वृंदावन के मोतीझील इलाके में सुबह-सुबह उस समय जोरदार हंगामा हो गया जब दो युवतियों और उनके परिजनों ने एक पंडित के कपड़े उतार कर जमकर पिटाई कर दी। पंडित पर आरोप था कि वो लड़कियों के अश्लील फोटो खीचकर उनका शारीरिक शोषण करता था। पीड़ित लड़कियों की आज सहन करने की सीमा टूट गयी और लड़कियों ने परिजनों के साथ पाखंडी पंडित बासुदेव शास्त्री को जमकर पीट दिया।

बताया जाता है आरोपी पंडित बासुदेव शास्त्री महाराष्ट्र का रहने वाला है जो महाराष्ट्र से लड़कियों को कथा सिखाने के बहाने वृन्दावन लेकर आता है और उन लड़कियों को मोतीझील किराए के मकान में रख उनकी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर उनका योन शोषण करता है। इस पंडित की कार्यगुजारी का बुधवार को भंडाफोड़ हो गया और पंडित की काली करतूत सामने आ गयी। पीड़ित लड़कियों ने पंडित के कपड़े उतार कर डंडों से पिट दिया।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और पाखंडी बाबा को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में महाराष्ट्र के परभणी जिले के रहने वाले बासुदेव शास्त्री ने 8 युवतियों से दुराचार को कुबूला है। पाखंडी पंडित ने बताया कि लड़कियों के अश्लील फोटो खीच उन्हें धमकाकर शोषण करता था।

रिपोर्ट जीवनदीप कल्यान मथुरा।

Related Articles

Leave a Comment