Home » राजबब्बर पहुंचे फतेहाबाद, कांग्रेसियों से एकजुटता का किया आह्वान

राजबब्बर पहुंचे फतेहाबाद, कांग्रेसियों से एकजुटता का किया आह्वान

by pawan sharma

फतेहाबाद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फिल्म अभिनेता राज बब्बर सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में फतेहाबाद आए। जहां अबंती बाई चौक पर कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के हित में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाऐं। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर सत्ता संभालने वाली है। राज बब्बर फतेहाबाद में अस्वस्थ समाजसेवी महेश चंद शर्मा के निवास पर उनसे कुशलक्षेम पूछने के लिए आए थे। राज बब्बर ने कांग्रेस के सभी पुराने कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मुलाकात कर उन्हें पार्टी हित में काम करने की सलाह दी।

इस दौरान प्रमुख रूप से कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, विनोद बंसल, राजू झां, वेदप्रकाश गुप्ता, पप्पू वर्मा, रमेश चंद पालीवाल, रामसिंह राजावत, सुरेश आर्य, गोविंद सिंह, बलदाऊ कुशवाह, कामता प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment