Home » तूफान पीड़ितों से मिले राज बब्बर, योगी सरकार पर साधा निशाना

तूफान पीड़ितों से मिले राज बब्बर, योगी सरकार पर साधा निशाना

by admin

आगरा। 2 अप्रैल को आगरा में विनाशकारी तूफान में 50 से अधिक लोगों की जान चली गयी तो 40 से ज्यादा लोग इसमें बुरी तरह से घायल हो गए। सोमवार को तूफान पीड़ित लोगों से मिलने के लिए आगरा आये।

सबसे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबबर ने एसएन में भर्ती घायलो को देखने के लिए पहुँचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने घायलों से मुलाकात की और एसएन में मिल रहे इलाज की जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पत्रकारों से रूबरू हुए और योगी सरकार पर हमला करते हुए सरकार को संवेदनहीन बताया।

उनका कहना था कि आगरा सहित पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा लोग मर जाते हैं और मुख्यमंत्री कर्नाटक में चुनाव प्रचार करते रहते हैं। जब विपक्ष ने आवाज उठाई तो योगी जी की नींद खुली और उन्होंने आगरा की ओर दौड़ लगाई।

इस दौरान राजबब्बर ने अलीगढ़ की amu में जिन्ना की तस्वीर लगाये जाने को लेकर चल रहे विवाद पर हिंदूवादी संगठनों और भाजपा पर चुटकी ली। उनका कहना था कि भाजपा और हिंदूवादी संगठनो को कर्नाटक चुनाव लेकर जिन्ना पाकिस्तान से भारत आ गया है और कर्नाटक चुनाव संपन्न हो जाने के बाद हिंदुस्तान से लौट कर वापस कब्र में सोने चला जाएगा। भाजपा के लोग कर्नाटक चुनाव के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं।

एस एन में पत्रकारों से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर अपने दलबल के साथ खेरागढ़ पहुँचे जहाँ प्रदेश अध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना भी दी। इस दौरान सरकार की ओर से दिए जाने वाले मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Comment